छत्तीसगढ़रायपुर

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से देशभक्ति के रंग में रंगा स्वरूपानंद महाविद्यालय परिसर

भिलाई-शासन के निर्देशानुसार स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ इसमें सहभागिता दी जिससे महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।सभी ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान और राष्ट्र की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों ने भावपूर्ण स्वर में ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर मेघा साहू, आद्यशा नायक, प्राची चतुर्वेदी, श्री ओम, भीबू प्रसादा, अभिषेक, अलीना, दीपाली एवं रोशनी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गीत गायन कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिशा शर्मा ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं में देशप्रेम, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होना आवश्यक है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. श्रीमती अजर हुसैन, समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button