स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के समर्थन में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

भिलाई-स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के समर्थन में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ जय तिवारी एवं श्रीमती ज्योति मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग से सामाजिक चेतना जागृत करना तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सशक्त अभिनय प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
श्री शंकराचार्य शैक्षिक परिसर,हुडको के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिशा शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी कि वे नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य कर रहे है युवा अगर सामाजिक अभियान से जुड़ जाये तो उस राष्ट्र और समाज का विकास निश्चित है। प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है और सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक है।
नुक्कड़ नाटक की सफल प्रस्तुति में महाविद्यालय के विद्यार्थियों रिदा परवीन, संतोषी रावते, विनी बंजारे, तनु दुर्गा, विभा जोशीया, हर्षिता पदमे, फरहद और देवांश ने सराहनीय व प्रभावी भूमिका निभाई।उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कैसे युवा या कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है और उसका आदि हो जाता है लेकिन परिवार और मित्र के सहयोग और सही उपचार से वह नशे को छोड़ सकता है।
दूसरे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न सेवा कार्यो के प्रति जागरुकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और लाभ लेने के लिए जागरुक और प्रेरित करना है।
नुक्कड नाटक के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, कौशल विकास, आयुष्मान, जैसे विषयों पर प्रकाश डाला! नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
बी.ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के का विशेष योगदान रहा जिसमें अपेक्षा सिंह राजपूत, फरह कामरान ,आस्था कामना, सुमित, देवांश, पंकज और उमेश ने सराहनीय भूमिका निभाई।नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, प्राध्यापक, पालक एवं आम जन उपस्थित थे उन्होंने महाविद्यालय के इस प्रयास की भुरि भुरि प्रशंसा की।




