शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने”स्नेह संपदा ‘में विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधि का किया आयोजन

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, के वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से सेक्टर-8 स्थित “स्नेह संपदा ‘में विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में बी.कॉम. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति तथा समावेशिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को स्नेह संपदा के सदस्यों से संवाद करने, सामुदायिक सहभागिता के महत्व को समझने तथा अधिक संवेदनशील और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिला। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर सार्थक सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. संजू सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सेलट के मार्गनिर्देशन में विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों से विधार्थियों को जोड़ा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर विद्यार्थी वहां की गतिविधियों से न केवल परिचित होते हैं बल्कि सामाजिक दायित्व की भावना भी प्रेरित करती है।
विश्वविद्यालय की ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की समझ विकसित करने में सहायक होती हैं।इस आयोजन में विभाग के प्राध्यापक और छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




