छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा शर्मा ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

46 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

भिलाई- श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई की बीबीए की छात्रा कु. स्नेहा शर्मा ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22वीं सीनियर महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्नेहा ने प्रतियोगिता के 46 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ स्थित रेलवे सामुदायिक भवन में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा किया गया था। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्नेहा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान अखिल भारतीय ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल द्विवेदी तथा छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संदीप पॉल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

स्नेहा शर्मा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा एवं कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहा आगामी अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button