छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति शांतिनगर का 50 वा रावण दहन का आयोजन 20 अक्टूबर को

रंगारंग आतिशबाजी एवं आर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन

भिलाई नगर – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा, का आयोजन शांति नगर भिलाई में, 20 अक्टूबर को सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा, शाम 7 बजे आयोजित किया जा रहा है। समिति का यह  50 वां आयोजन, शांति नगर भिलाई स्थित राजीव गांधी फुटबॉल एवं दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर लगभग 50 फुट ऊंचे रावण के साथ ही साथ 40 -40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले का भी दहन किया जाएगा।कटक तथा काकी नाड़ा के अनुभवी कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिश बाजी का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। नागरिको की सुरक्षा हेतु मजबूत चैनलों के बेरीकेट लगाए जा रहे है।रात्रि में नागरिको के मनोरंजन हेतु अंकित तिवारी बैंड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि, इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह, जेल, लोकनिर्माण मंत्री ताम्र ध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी इंद्रजीत सिंह, पवन अग्रवाल, समाजसेवी दिव्या रतन भसीन, पार्षद अभिषेक मिश्रा तथा पार्षद संतोष मौर्या उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम  सांय 7 बजे से प्रारंभ होकर ररात्रि 11 बजे तक चलेगा।सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने आम जनता से अपील। की है कि कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाए।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button