छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

उद्योग और अकादमिक समन्वय महत्वपूर्ण:-डॉ स्मिता सेलट

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लाइफ़ साइंस के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध एबिस प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सेलट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग और अकादमिक समन्वय आज के समय की महती आवश्यकता है।उद्योगों को जहां कौशल युक्त लोगों की आवश्यकता है वहीं शैक्षणिक संस्थाओं के ऊपर कौशल युक्त युवा तैयार करने की जवाबदेही भी है।शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से इन्हीं का सामंजस्य बनाया जाता है।विधार्थियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिये क्योंकि यहीं से करियर का रास्ता निकलता है।

प्रभारी प्राध्यापक डॉ सुनीता शर्मा ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल थे।उन्होंने औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली देखने समझने के साथ ही प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता विश्लेषण की बारीकियां भी सीखी बायोटेक्नोलॉजी,माइक्रोबायोलॉजी,केमिस्ट्री और प्राणी शास्त्र के छात्र छात्राओं ने विशेषज्ञों से प्रश्नों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।विधार्थियों को डॉ निधि तिवारी,डॉ निकिता चंद्राकर, आदि ने मार्गदर्शन दिया।एबिस प्रबंधन ने विधार्थियों को इकाई की कार्यप्रणाली और शोध कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई।

विधार्थियों ने उत्पादन के साथ ही पैकिंग,मार्केटिंग,और वेस्ट मैनेजमेंट की भी जानकारी प्राप्त की।विज्ञान संकाय की डीन डॉ प्राची नीमजे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विभिन्न विषयों में शैक्षणिक भ्रमण,कार्यशाला, अतिथि व्याख्यान,इंटर्नशिप आदि का आयोजन किया जा रहा है।विधार्थियों के उत्साह और सक्रियता से अच्छे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण उद्देश्यों को सार्थक करता है।आयोजन में डॉ अलका परिहार,डॉ माधुरी पटेल,डॉ आभा सिंह,डॉ निवेदिता,डॉ मोनिका मेश्राम तथा सुश्री मौसमी,स्वाति ने सक्रिय सहभागिता की।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button