राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

बिहार के किसानों को हरा चना की खेती पर मिलेंगे ₹4,000 प्रति एकड़, 6,250 एकड़ में बुआई का लक्ष्य

पटना
 कृषि विभाग कुल दस जिलों में हरा चना की अगेती किस्म की खेती के लिए प्रत्यक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत इस बार 6250 एकड़ में बुआई का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस मद में कुल 2.50 करोड़ का प्रविधान है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सिन्हा के अनुसार, सहायता राशि से किसानों को हरा चना की अगेती खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और इसके उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बिहार के कुछ क्षेत्रों में उत्पादित हरा चना दूसरे जिलों के बाजारों तक भी पहुंचता है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता और समय पर बुआई किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

15 नवंबर तक बीज वितरण
कृषि मंत्री ने बताया कि बीज एवं अन्य कृषि उपादानों का वितरण 15 नवंबर तक होगा। विभागीय यूनिट कास्ट कमेटी द्वारा अनुशंसित माडल के अनुसार कार्यक्रम का क्रियान्वयन होगा।

योजना के लिए स्वीकृत राशि की सीमा के अंतर्गत जिलों एवं किसानों को आपूर्ति किए गए बीज और अन्य कृषि उपादानों के विरुद्ध देय राशि बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड को उपलब्ध कराई जाएगी।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button