शिक्षा

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स को भी मौका और ₹92,000 तक सैलरी

नई दिल्ली

फ्रेशर्स होकर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है. भारत सरकार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किए युवाओं के लिए खास मौका लेकर आई है. माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानी सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय की तरफ से 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत खादी सुधार और विकास कार्यक्रम (KRDP) के लिए भर्ती की जा रही है जिसमें खादी डेवलपमेंट ऑफिसर, खादी इंस्पेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पद भरे जाएंगे. 

 
 

क्या है भर्ती की योग्यता और कितने पदों पर होगी भर्ती?

पद     वैकेंसी   योग्यता   सैलरी 
खादी डेवलपमेंट ऑफिसर 410      मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में मास्टर्स किया हो 44900-142400/-
खादी इंस्पेक्टर   421  किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की हो। या हैंडलूम और टेक्सटाइल में डिप्लोमा किया हो  35400-112400/-
अकाउंट ऑफिसर  405     बी.कॉम/एम.कॉम की डिग्री पूरी की हो 35400–112400
टेक्निकल ऑफिसर 596      बी.ई/बीटेक टेक्सटाइल/मैकेनिकल/केमिकल/खादी एंड विलेज इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की डिग्री  35400-112400/-
फील्ड ऑफिसर 1026     ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी सब्जेक्ट से पूरी की हो। या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री 35400-112400/-
एग्जीक्यूटिव (खादी)   308  बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर टेक्नोलॉजी की डिग्री या मास्टर्स ऑफ साइंस की डिग्री या मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बैचलर ऑफ साइंस के साथ किया हो 35400-112400/-
एग्जीक्यूटिव (विलेज इंडस्ट्रियल)  436   बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर टेक्नोलॉजी की डिग्री या मास्टर्स ऑफ साइंस की डिग्री या मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बैचलर ऑफ साइंस के साथ किया हो  35400-112400/-
सुपरवाइजर ग्रेड-III  834  किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ दो साल सुपरवाइजर या फील्ड वर्क का अनुभव हो  29200-92300/
जूनियर असिस्टेंट 1206   मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। टाइपिंग स्पीड हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट/इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हो और कंप्यूटर की नॉलेज हो 25500-81100/-
विलेज इंडस्ट्रियल वर्कर 2140  12वीं पास की हो 21700-69100/-
लोअर डिवीजन क्लर्क 1232  12वीं पास की हो। टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट/इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट के साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी हो  19900-63200/-
ड्राइवर 15 10वीं पास की हो। 10वीं पास की हो। वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल का अनुभव रखते हों  19900-63200/-
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 3712     10वीं पास की हो। या NCVT से आईटीआई पास किया हो 18000-56900/-

क्या होनी चाहिए एज लीमिट? 

 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र भी जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर होनी चाहिए. उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 40 साल होनी चाहिए. वहीं, सरकारी कर्मचारी की अधिकतम एज 45 साल तय की गई है. वहीं, उम्र की गणना 30 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 

क्या है सिलेक्शन का तरीका? 
उम्मीदवारों को इस भर्ती में अपनी जगह बनाने के लिए लिखित परीक्षा से गुजरना होता है. इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी दोनों तरह के पदों के लिए पार्ट -I और पार्ट-II में सवाल आएंगे. पहले पार्ट में 40 सवाल जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल इंग्लिश से होंगे। वहीं दूसरे भाग में 80 सवाल प्रोफेशनल नॉलेज से आएंगे। 

इन टेस्ट को देना होगा
इसके अलावा  जूनियर असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर स्किल या टाइपिंग टेस्ट देना होगा. इसके बाद भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट के साथ वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. सभी लेवल को पास करने वाले उम्मीदवारों को  मेरिट लिस्ट के मुताबिक चयन किया जाएगा। 

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button