छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

शिवसेना ने पुलिया के मुहाने पर जमा कचड़ा साफ करने बाबत, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिकायत के बाद भी, समस्या का नंही हुआ समाधान

भिलाई-तेल्हा नाला जो कि खुर्सीपार की सघन बस्ती होते हुए यह हाऊसिंग बोर्ड होते हुए आगे बढ़ता है। पूर्व में नंदनी रोड़ की चौड़ाई बढ़ाई गई गई थी, उसके साथ करुणा अस्पताल के पास नाले की पुलिया की भी चौड़ाई बढ़ाई गई थी।पुलिया के नीचे पानी की पाइप लाइन है।पुलिया का पिलर पानी के पाईप लाईन से सट कर बना होने के कारण, पुलिया के मुहाने में अत्याधिक कचड़ा जमा हो गया है। नाले के अंदर पुलिया के मुहाने पर टनों कचड़ा जमा होने के कारण पानी निकासी में बाधा होती है। नाले के किनारे कई जगहों पर अतिक्रमण भी है।पुलिया के मुहाने पर कचड़ा फंसा होने के कारण थोड़ी सी बरसात में भी नाला उफान मारने लगता है। और लोगों के घरों में गंदा कीचड़ युक्त, बदबूदार पानी घुस जाता है।

जोन 3 एवं जोन 4 के कार्यालय में इस संबंध में मोहल्लेवासीयों, दुकानदारों द्वारा कईयों बार आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक इसका निराकरण नहीं किया गया है। नगर निगम भिलाई किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।पूर्व में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची नाले में बह गई थी एवं उसकी अकाल मृत्यु हो गई थी।

इस संदर्भ में शिवसेना ने पुलिया के नीचे तेलहा नाले की सफाई बाबत एक ज्ञापन आयुक्त नगर निगम भिलाई को सौंपा है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता संगठन सचिव संतोष यादव, संदीप हटवार आदि शामिल थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button