छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

“शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का कार्यकर्ता विकासवर्ग” प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 25 दिसम्बर से भिलाई में

भिलाई-‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ नई दिल्ली के द्वारा स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 25 से 27 दिसंबर तक तीन दिवसीय “कार्यकर्ता विकास वर्ग” प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि शिक्षा में आधारभूत परिवर्तन तथा देश की शिक्षा को एक नया विकल्प देने के उद्देश्य से 24 मई 2007 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का गठन किया गया। देश की शिक्षा अपनी संस्कृति, प्रकृति एवं प्रगति के अनुरुप बने इस हेतु न्यास द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्य प्रारंभ किए गए हैं। देश भर में न्यास की शाखाओं के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं की समीक्षा-विमर्श और मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का आयोजन 25 से 27 दिसम्बर तक किया जा रहा है।

इसकी तैयारी हेतु आयोजन समिति की बैठक विश्वविद्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतल कोठारी, कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा, प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव प्रकाश, न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, संजय स्वामी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ओम प्रकाश शर्मा जी ने बताया कि इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता, कार्य पद्धति की समझ तथा शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय दृष्टि के अनुरूप प्रभावी कार्य करने की क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर मध्य प्रांत के संयोजक डॉ. निलेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों में कार्यकर्त्ता विकास के आयामों पर सारगर्भित विमर्श होगा जिसमें व्यक्तिगत, सामाजिक एवं संगठनात्मक आयाम कार्य पद्धति एवं कार्यशैली, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भाषणकला एवं प्रभावी व्यक्तिव आदि प्रमुख है।

न्यास के रायपुर क्षेत्र के डॉ. दिलीप केशरवानी ने बताया कि प्रत्येक दिन योगाभ्यास प्रशिक्षण भी दिया जावेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगायी जावेगी जिसमें पुस्तकों, सांस्कृतिक धरोहर और शिक्षा में नवाचार को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जावेगा। प्रतिदिन देश भर के विषय विशेषज्ञों का विचार विमर्श और संवाद होगा।

बैठक को कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, डॉ. अतुल कोठारी, डॉ. संजय स्वामी, ओमप्रकाश शर्मा जी ने संबोधित किया तथा दिशा निर्देश दिए गए। कानपुर से सुमीत गुप्ता, औरंगाबाद से डॉ. विशाला शर्मा, मुंबई से अतुल सराफ, रांची से डॉ. पियुष रंजन ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें बैठक में श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्थानीय समिति के सदस्यगण उपस्तिथ थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button