छत्तीसगढ़रायपुर

दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुँचेगा छत्तीसगढ़

अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में होगा

रायपुर -अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

स्व. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर का आगमन सुबह 8:30 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद विमानतल से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है।

सुबह 11 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला-बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तदुपरांत दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button