छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सरस्वती विहार स्कूल में 6 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का 4 नवंबर को हुआ भव्य समापन

भिलाई-सरस्वती विहार स्कूल में आयोजित 6 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन बुधवार 4 नवंबर को हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।खेल महोत्सव के समापन वाले दिन खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, रस्साकशी और विभिन्न आयु वर्गों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समिति सदस्यों द्वारा मशाल जलाने के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।चारों हाउस के द्वारा सलामी परेड निकाली गई।

खो-खो के फाइनल में लड़कियों के वर्ग में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को पराजित किया और कबड्डी में ब्लू हाउस ने रेड को हराया।जबकि कबड्डी में लड़कों के वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को हराया। रिले रेस में रेड हाउस की लडकियाँ ने और लडकों के वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया।इस अवसर पर सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष रामजी साहू, दिनेश पुरवार, अजय केडिया, श्रीमती सरोजिनी पाणिग्रही, सुश्री गुंजा बया, श्रीमती शैल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button