जिलेवार ख़बरें

बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई

भिलाई.

बीएसपी मैनेजमेंट ने कार्मिकों के प्रमोशन ट्रांसफर के लिए राजनीतिक दबाव बनाने को गंभीरता से लिया है। कार्मिकों के सीधे पीएमओ, राष्ट्रपति व मंत्रालय से शिकायत पर भी रोक लगा दी गई है। इस आशय का सर्कुलर रुल्स सेक्शन ने जारी कर दिया है।

मैनेजमेंट ने पाया है कि बीएसपी कार्मिक अपने ट्रांसफर प्रमोशन व आवास आवंटन आदि के लिए राजनीतिक दबाव बनाने कोशिश करते हैं। इसके अलावा पीएमओ, राष्ट्रपति और मंत्रालय को सीधे शिकायत किए जाने की प्रवृत्ति भी बढ़ती हुई देखी जा रही है। इस पर मैनेजमेंट ने अंकुश लगाने का फैसला किया है। मैनेजमेंट ने बाहरी दबाव यानी राजनीतिक दबाव डालने की कोशिश करने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

मैनेजमेंट ने जारी सर्कुलर में चेतावनी दी है कि निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह भी कहा गया है कि कोई भी कार्मिक अपने सेवा संबंधी हितों को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्राधिकरण र राजनीतिक या अन्य बाहरी प्रभाव डालने की कोशिश नहीं करेगा।

बाहरी शिकायत मिलने पर यह करेगा मैनेजमेंट
बाहरी माध्यम से प्राप्त शिकायतों या संदर्भों पर कार्रवाई की प्रक्रिया ऐसी होगी। इसके तहत संयंत्र के किसी भी कार्यक्रम में सेवा संबंधी कोई बाहरी संदर्भ प्राप्त होने पर उसे दो कार्यदिवस के भीतर एचआर कार्पोरेट रेफरेंस सेक्शन को भेजना होगा।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button