राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

जाने पूरी डिडेल 22 जनवरी को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को कई राज्यों मे सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं कुछ ऐसे राज्य हैं जहां कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी दी जाएगी। महाराष्ट्र और पुदुच्चेरी ने पूरे दिन के अवकाश का ऐलान किया है। वहीं रिजर्व बैंक ने कहा है कि दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ही मनी मार्केट खुला रहेगा। बता दें कि सोमवार को दोपहर 12;15 बजे से 12:45 तक राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रधानमंत्री द्वारा इस पूजा को संपन्न करवाएंगे। प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब सभी को उस पल का इंतजार है जब सैकड़ों वर्ष के संघर्ष के बाद रामलला अपने स्थायी मंदिर में विराजित हो जाएंगे। आइए जान लेते हैं कि 22 जनवरी को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।

कई अस्पतालों में आधे दिन की छुट्टी
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया और एम्स अस्पताल ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। दोपहर 2:30 बजे तक कई कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि एम्स ने ओपीडी को लेकर अपना हाफ डे का फैसला वापस ले लिया है। लेडी हर्डिंग मेडिकल कॉलेज में 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ओपीडी चलेगी। सफदरजंग अस्पताल में 2 बजे तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालंकि ओपीडी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगी। लैब की सेवाएं 11;30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। एम्स भुवनेश्वर ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

क्या बंद रहेंगे बैंक?
वित्त मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक सरकारी बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, वित्तीय संस्थान और ग्रामीण बैंक आधे दिन बंद रहेंगे। निर्देश में सरकारी कार्यालयों को आधे दिन बंद रखने को कहा गया है। बात करें स्टॉक मार्केट की तो यह भी सोमवार को बंद रहेगा।

इन राज्यों में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
राजस्थान, ओडिशा, त्रिपुरा और गुजरात ने शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में स्कूलों- कॉलेजों में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी भी हाफ डे की घोषणा कर चुकी है।केंद्र सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इसके बाद कई राज्यों ने छुट्टी को पूरे दिन के लिए बढ़ा दिया। वहीं रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने सभी कार्यालयों को 22 जनवरी को बंद रखने का ऐलान किया है।

यहां रहेगा ड्राई डे
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर कई राज्यों में शराब और मांस की बिक्री पर रोक का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और असम में 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं इन राज्यों में मांस की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि जरूरी सामान, अस्पताल, किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर जैसी दुकानें  पूरे दिन खुली रहेंगी।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button