राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाई मांग, बोले- सबसे चमकता सितारा हुआ गायब

पटना.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक पहली है। एक बार फिर से उन्हें इंसाफ दिलाने की मुहिम छिड़ गई है। सुशांत के करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर फिर से आवाज उठा रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर करीब दो घंटे तक सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए #SushantSinghRajput और #SushantSinghRajputJustice ट्रेंडिंग रहा।

यूजर्स ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत की याद बहुत आती है। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। लोग दो-चार दिन कैंडिल मार्च निकालते हैं फिर उसके बाद सब भूल जाते हैं। जो छलावा करके टिके हैं, उनपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को आखिर न्याय कब मिलेगा? आज भी सुशांत के फैंस अभिनेता के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आज सुशांत होता तो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऊंचाई हासिल करता। वह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में छा रहा था। दुर्भाग्य है कि इंडस्ट्री का सबसे चमकता सितारा गायब हो गया। आज वह होता तो वह बहुत बड़ा स्टार होता।

2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया
साल 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में सुशांत के किरदार को हर किसी ने सराहा। दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को याद करने लगे।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button