छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

खुर्सीपार जोन 4 सेक्टर 11, जोन 3 मदर टेरेसा नगर के वार्ड़ो मे मोड़ पर नालियों के गड्ढे बने जानलेवा

खुली जर्जर नालियों का कराया जाए संधारण

भिलाई- शहर की व्यस्ततम मुख्य मार्गों एवं वार्ड के अनेक क्षेत्रों में गलत ढंग से नाली निर्माण के कारण जानलेवा दुर्घटना का जोखिम बढ़ता जा रहा है। सड़कों में पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियाँ का चौंक चौराहों मोड़ पर खुला होना गंभीर चिंता का विषय है।विशेषकर बारिश के मौसम में जल भराव के कारण नालियों के किनारे बने गड्ढे छिप जाते हैं। सड़कों पर ढक्कन विहीन मैनहोल या टूटी हुई नालियों के कारण दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।

वहीं एक साल पहले बनी छावनी वार्ड 40 इन्डस्ट्रीज एरिया से बापू नगर तीन तालाब की ओर जाने वाली सड़कपर बने गड्ढे, राजीव नगर वार्ड 43 मोची मोहल्ला से आने जाने वाली सड़क के साथ पुलिया भी भसक कर दस फीट गहरी हो गई है। वार्ड 32 बैकुंंठ धाम से गार्डन पानी टंकी की तरफ वाधवा को-ऑपरेटिव के पहले चौराहे पर पानी के टेंकर मुड़ते़ समय खुली नाली में कई स्कूली बच्चे हड़बड़ाकर गिर चूकें हैं। पानी भरा होने के कारण नाली की गहराई लोगों को समझ नहीं आती है। खासकर बच्चों बुजुर्ग महिलाएं और रात के समय चलने वाले वाहन चालकों के लिए जान माल का गंभीर खतरा बना रहता है। शिवसेना यूबीटी के भिलाई अध्यक्ष राजू गुप्ता ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर इन समस्याओं के सुधार की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button