छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

जामुल में विशेष सफाई अभियान का नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने छापामार शैली में किया निरीक्षण

जामुल-नगर पालिका जामुल में विशेष सफाई अभियान का नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने छापामार शैली में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ठाकुर ने सफाई सुपरवाईजरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सफाई कार्य किसी नगर का मुलभूत कार्यों में से एक प्रमुख कार्य है। जिसे आप लोग गंभीरता से लें।सफाई कार्य में हीला हवाला नहीं चलेगा सफाई कार्यों पर सतत निगरानी रखी जायेगी। शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निराकरण करें। साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखे।

उन्होंने सुपरवाइजरो से कहा, सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों के समय पूर्व गायब रहने पर वेतन काटने एवं नियमानुसार कार्यवाही कर के सुचना दे एवं स्वयं ही सफाई कर्मियों के साथ फील्ड में उपस्थित रहे। कहीं भी कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है। आम जनता को सफाई से संबंधित किसी भी प्रकार का परेशानी न हो समय समय पर नालियों में सफाई पश्चात् आवश्यक दवाई का छिड़काव करवायें।

वार्डों में निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने आम जनता से जानकारी ली और उनकी शिकायतों को सुनकर शीघ्र ही निराकरण करने आश्वस्त किया और कहा कि मुलभूत समस्याओ के संबंध में आप मुझसे सीधे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान सफाई सुपरवाईजर बशीर खान, रमेश मारकण्डे सहित सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button