छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
रॉक बॉल में निमेष ने जीता रजत पदक

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीकॉम के छात्र के.निमेष ने अखिल भारतीय रॉक बॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।तेलंगाना के मेडक जिले में आयोजित 10 वीं राष्ट्रीय रॉक बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता रॉक बॉल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित की गई।
श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र के निमेष ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार ने मेडल प्रदान किया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा,कुलपति डॉ स्मिता सेलट,विभागाध्यक्ष डॉ संजू सिंह ने बधाई दी है।




