आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

भिलाई-आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह 2026 का आयोजन विश्व संवाद केंद्र,छत्तीसगढ़ एवं प्रचार विभाग दुर्ग के आयोजकत्व में,10 मई 2026,रविवार के दिन होटल हिमालया भिलाई में आयोजित किया गयाI इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार,स्तंभकार,एवं पत्रकार कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल उपस्थित थेIअतिथि के रूप में न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता,अतुल शर्मा एवं सुनील पटेल उपस्थित थेI कार्यक्रम का शुभारम्भ देवर्षि नारद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआIप्रस्तावना विनय प्रकाश कादमिया ने प्रस्तुत कीI

अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल ने कहा कि जब हम भारतीय पत्रकारिता की बात करते है तो उसके सूत्र हमें नारद के रूप में मिलते हैंIउन्होंने कहा अज्ञान का नाश कर ज्ञान का प्रकाश देने वाले देवर्षि नारद हैंIउन्होंने कहा हमारा उत्तरदायित्व समाज एवं राष्ट्र के प्रति है,और जब तक हम उन उत्तरदायित्व का निर्वहन नंही करते तब तक हम पत्रकार होने की अर्हता नंही रखतेI
अपने विचार प्रकट करते हुए अनिल गुप्ता ने कहा कि नारदजी के सामान समाज के हित में कल्याणकारी पत्रकारिता करनी चाहिये अपनी इच्छा ब्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भिलाई में नारदजी का मंदिर बनना चाहिए जहाँ देवर्षि नारद की मूर्ति स्थापित की जाएIअतुल शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा हमें नारदजी के कदमो का अनुसरण करते हुए अपनी पत्रकारिता करना चाहियेI
सुनील पटेल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों को आपस में बैठना चाहिए और समीक्षा करना चाहिए कि हम किस प्रकार की पत्रकारिता कर रहे हैंIपत्रकारिता ऐसी होना चाहिए जिससे कि समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन आयेIपत्रकारिता के क्षेत्र में किये गए विशिष्ट कार्यों के लिए महिला पत्रकारों का सम्मान किया गयाI सम्मान पाने वालों में भावना पाण्डेय,कोमल धनेसर,अनुभूति भाखरे,संगीता मिश्रा,दाक्षी साहू,वीणा दुबे,साधना सिंह,पिंकी चौधरी,निशि भरद्वाज शामिल थींIआभार प्रदर्शन दिनेश पुरवार ने कियाI
इस अवसर पर जितेंद्र साहू, निकश साहू,पूनम तिवारी,रोमनाथ साहू, अनिमेष गुप्ता,मनीष दुबे,प्रमोद श्रीवास्तव, पारस जंघेल,निर्मल साहू,नरेश विश्वकर्मा, आनंद ओझा,सुधीर सिंह,अशोक पंडा आदि उपस्थित थे।




