छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 महिला कमांडो को बांटी गयी सुरक्षा किट एवं किया गया 200 हेलमेट का निशुल्क वितरण

दुर्ग-कबीर साहेब जी की 629 वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून,रविवार के दिन कबीर नगर,करहीडीह,दुर्ग में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं हेलमेट वितरण के साथ ही साइबर क्राइम रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया थाIकार्यक्रम की अध्यक्षता जेवरा सिरसा थाना प्रभारी शमित मिश्रा ने कीIकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सीएसपी यातायात सतानंद सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई के साइबर क्राइम एक्सपर्ट संकल्प राय उपस्थित थेI

सतानंद सिंह ने उदहारण देते हुए लोगों से साइबर ठगों से बचने के तरीके बतायेIउन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं होती हैIइस तरह के कोई भी काल आते हैं तो घबराये नहीं,फ़ौरन पुलिस से संपर्क करेंIशमित मिश्रा एवं संकल्प राय ने भी लोगों से आग्रह किया,साइबर ठगों द्वारा भेजे गए कोई भी अनजान लिंक न खोलें,अपनी ब्याक्तिगत जानकारी किसी को न दें,ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करेंIसाथ ही उन्होंने सलाह दी कि ऐसी कोई भी समस्या आने पर थाने में संपर्क करें या 1930 नंबर पर बताएंI

कार्यक्रम में 20 महिला कमांडो की टीम को शपथ दिलाने के साथ सुरक्षा किट का वितरण उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गयाIकिट में साड़ी,सीटी,टोर्च,टोपी एवं डंडा शामिल थाIमहिला कमांडो का उद्देश्य महिला सशिक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हैIसाथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा 200 हेलमेट भी निशुल्क वितरित किये गयेIयुवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर रोशन बम भोले, विक्रम शाह मांडवी, अनिल साहू, दिनेश पुरवार, नरेश विश्वकर्मा, ऐश्वर्या नवरात्रि, शैलेंद्र साहू,रवि सेन, निकेत ताम्रकार,अजय यादव,रामकुमार साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य खिलेश साहू, हितेश साहू, खोमचंद देवांगन, रेणुका साहू, संजय साहू, राजेंद्र साहू, उदय साहू आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थेI कार्यक्रम का समापन “जागरूक नागरिक,सुरक्षित दुर्ग’ के नारे” के साथ हुआ।जिला अध्यक्ष ललित साहू ने आभार ब्यक्त कियाI

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button