छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

“Eureka! Pitching Competition 2026” का हुआ सफल आयोजन

दुर्ग- शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में IIC एवं E-Cell के संयुक्त तत्वावधान में “Eureka! Pitching Competition 2026” का सफल आयोजन 25 अगस्त 2026 को गणित विभाग में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने नवाचारी स्टार्टअप विचारों को व्यवसायिक रूप में प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में कुल 20 शॉर्टलिस्टेड स्टार्टअप टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक टीम को अपने विचार एवं बिज़नेस मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए 5 मिनट तथा निर्णायकों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता की विशेषता Cross-Team Q&A Session रहा, जिसमें प्रतिभागी टीमों को एक-दूसरे के विचारों पर प्रश्न पूछने और उनसे सीखने का अवसर मिला। इससे प्रतियोगिता एक सहभागितापूर्ण एवं सीखने-केंद्रित अनुभव में परिवर्तित हुई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने नवाचार, समस्या-समाधान दृष्टिकोण, बिज़नेस मॉडल एवं आइडिया वैलिडेशन से संबंधित विचार निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। इस आयोजन से विद्यार्थियों के पिचिंग, संचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल, आत्मविश्वास, टीम भावना, समय-प्रबंधन तथा नवाचार आधारित सोच को बढ़ावा मिला।

प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान  SpoiloClock, टीम लीडर अनुभव झा को मिला, द्वितीय स्थान Launch Pad, टीम लीडर वंदना साहू को मिला तथा तृतीय स्थान Reusable Bags, टीम लीडर सांजना साव ने प्राप्त किया।

आयोजन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के सदस्यों में डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा एवं डॉ. अनिता शुक्ला शामिल रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुदेश कुमार, डॉ. लतिका ताम्रकार, डॉ. कुसुमांजली देशमुख एवं डॉ. एस.डी. देशमुख शामिल रहे।

समापन अवसर पर निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. कुसुमांजली देशमुख ने विद्यार्थियों को उद्यमशीलता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को अवसर के रूप में देखने तथा नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रकार Eureka! Pitching Competition 2026 ने विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचारों को मंच पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ उद्यमशीलता, नेतृत्व, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का प्रभावी अवसर प्रदान किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button