छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

डिजिटल मीडिया के सामने आज भी प्रिंट मीडिया विश्वसनीय-शिव श्रीवास्तव

साप्ताहिक समाचार पत्र "मुद्दा आपका" का हुआ विमोचन

भिलाई- मनसा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में साप्ताहिक समाचार पत्र “मुद्दा आपका” के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देते हुये एवं अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा, समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप निरंतर बदलते जा रहा है। जो सोशल मीडिया, टीवी, ट्विटर, यू टयूब हो या फिर डिजिटल मीडिया इन सभी की उत्पति प्रिंट मीडिया से हुई है। आज का समय तुरंत समाचार प्रेषण का है, जो प्रिंट मीडिया से संभव नही है इसलिए पत्रकारों के लिए प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ाव रखना जरूरी है।

वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ला ने पत्रकारिता के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की एवं युवा पत्रकारों को वस्तुपरक जानकारी प्रकाशित करने का सुझाव दिया। वहीं वरिष्ठ लेखक, कवि एवं पत्रकार विक्रम जनबंधु ने बदलते परिवेश में स्वयं को भी बदलने का आव्हान पत्रकारों से किया। वरिष्ठ नेता सुनील रामटेके ने भी पत्रकारों से सामाजिक मुद्दा उठाने एवं प्रिंट मीडिया के साथ साथ सोशल मिडिया के बदलते महत्व को देखते हुए इससे भी जुडऩे का आव्हान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा ने “मुद्दा आपका” के संपादक को शुभकामनाएं दीं और नाम के अनुरूप जनता के मुद्दों को प्रकाशित करने का आग्रह किया। “मुद्दा आपका” के संपादक अनिल साहू ने जन हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता के माध्यम से जन सेवा, राष्ट्र सेवा को महत्व देने की बात कही।

इस अवसर पर विमल थापा, विजय प्रताप कश्यप,दिनेश पुरवार, उमेश पासवान, कुंवर सिंह चौहान, प्रदीप गोयल, सुरेन्द्र सिंह विराट, कोमल प्रसाद, अनिल साखरे,कुम्हारी प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह,हरीश साहू, रामनारायण निषाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नरेश विश्वकर्मा ने किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button